Bollywood

अब चुलबुल पांडे भी देंगे सिंघम का साथ:सिंघम अगेन में सलमान खान का कैमियो कन्फर्म; अक्षय और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री अब कन्फर्म हो गई है। फिल्म में वह चुलबुल पांडे के रूप में सिंघम का साथ देते नजर आएंगे। पिछले कुछ समय से सलमान के कैमियो को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है। इसके अलावा, फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ कई अन्य बड़े सितारे भी नजर आएंगे।

दरअसल, हाल ही में चर्चा थी कि सिंघम अगेन में साउथ सुपरस्टार प्रभास और सलमान खान का कैमियो हो सकता है। जहां सलमान खान को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है, तो वहीं प्रभास के कैमियो को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

मल्टीस्टारर फिल्म है ‘सिंघम 3’ बता दें, ‘सिंघम 3’ में अजय देवगन डीसीपी बाजीराव सिंघम बनकर लौट रहे हैं। वहीं इसमें ‘सूर्यवंशी’ अक्षय कुमार और ‘सिंबा’ रणवीर सिंह का भी अहम रोल होगा। इसके अलावा करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी इस फिल्म में नजर आएंगे।

भूल भुलैया 3’ से होगा फिल्म का क्लैश यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी, जहां इसका क्लैश कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ से होगा।

‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं सलमान खान सलमान इन दिनों एआर मुरुगदास के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। इसमें सलमान के अपोजिट पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

रोहित शेट्‌टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लगभग 5 मिनट लंबे इस ट्रेलर को देखकर लगता है कि फिल्म की कहानी ‘रामायण’ से प्रेरित है। फिल्म में अजय देवगन राम, करीना कपूर सीता, टाइगर श्रॉफ लक्ष्मण, रणवीर सिंह हनुमान, अक्षय कुमार जटायु और अर्जुन कपूर रावण से प्रेरित किरदारों में नजर आएंगे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago