श्रीगंगानगर

पत्रकार पर हमला कर हाथ-पैर तोड़े, 2 गाड़ियों में आए अज्ञात हमलावर

श्रीगंगानगर शहर में गुंडागर्दी की घटनाएं बढ़ रही हैं। राह चलते व्यक्ति से मारपीट कर बुरी तरह घायल करने की कई वारदात हो चुकी हैं। सोमवार को भी शहर में ऐसी ही वारदात हुई। इसमें गुंडों ने एक स्थानीय दैनिक सांध्य समाचार पत्र के संपादक पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को सोमवार शाम करीब सात बजे यूआईटी रोड पर अंजाम दिया गया। घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद रेफर किए जाने पर एसएन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

देर रात समाचार लिखे जाने तक बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। सदर एसएचओ रमेश न्यौल ने बताया कि तीन ई छोटी निवासी मनुप्रतापसिंह यादव पर यूआईटी रोड पर हमला हुआ है। दो गाड़ियों में सवार कई आरोपी संभवतया पहले से घात लगाकर इंतजार में थे। पीड़ित अपनी कार लेकर चहल चौक से यूआईटी की ओर जा रहा था।

इस रोड पर एसबीआई ऑफिस के सामने एटीएम के निकट हमला किया गया। पीड़ित के दोनों पैरों व हाथों पर काफी चोटें मारी गई हैं। कार को भी तोड़ दिया गया। हमलावरों की ओर से रॉड और डंडों से चोटें मारने की आशंका है। हमले की सूचना पर ड्यूटी अधिकारी हैड कांस्टेबल मूलाराम, एसएचओ रमेश न्यौल, एसआई हंसराज, एएसआई बिरजूसिंह आदि स्टाफ मौके पर पहुंचा।

घटना की जानकारी देते हुए पत्रकार रणदीप राणा ने बताया कि शाम को करीब पौने छह बजे वह और मनुप्रतापसिंह साथ ही नगरपरिषद में किसी काम से गए थे। वहां से मनुप्रतापसिंह घर तीन ई जाने का कहकर गाड़ी गलेंजा लेकर चले गए। करीब सवा सात बजे उनके दोस्त अमित न्यौल ने फोन कर बताया कि मनु पर हमला हो गया है। यूआईटी के पास पहुंचो। अब यह समझ नहीं आ रहा कि घर जाते जाते वे यूआईटी की तरफ कैसे पहुंंच गए। आशंका है कि उनको फोन कर किसी ने यूआईटी की तरफ बुलाया होगा।

एसएचओ रमेश न्यौल ने बताया कि अज्ञात आरोपियों को पकड़ने को तीन टीमें गठित कर गई हैं। एसआई हंसराज, एसआई सुनील कुमार व एएसआई बिरजूसिंह के नेतृत्व में टीमें छापेमारी कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास रोड पर से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दो गाड़ियां दिखाई दी हैं। इनकी तलाश की जा रही है। घायल के बयान दर्ज किए जाने की देर रात तक कोशिश की जा रही थी। पीड़ित की ओर से कोई संदेह या सुराग बताया जाएगा तो आरोपी को पकड़ने में मदद मिलेगी

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago