श्रीगंगानगर

कार-पिकअप में भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत:12 साल का बच्चा और ड्राइवर घायल, गाड़ी में बुरी तरह फंसे शव

श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह 7 बजे कार-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। कार में चार लोग सवार थे। एक 12 साल का बच्चा घायल है। वहीं, पिकअप ड्राइवर घायल हो गया। हादसा अनूपगढ़ में नेशनल हाईवे-911 पर हुआ।

एएसआई ग्यारसी लाल मीना ने बताया कि एक्ससीडेंट में कार सवार पिता-पुत्र और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।

ड्राइवर बोला- ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा पिकअप ड्राइवर करनी सिंह (32), निवासी वार्ड 10, सूरतगढ़ ने बताया- मैं घड़साना से अनूपगढ़ सब्जी लेकर जा रहा था। गांव 15 ए के बस स्टैंड के पास पहुंचते ही अनूपगढ़ से घड़साना की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार ने सामने चल रही ट्रॉली को ओवरटेक किया। इस दौरान कार बेकाबू होकर सीधे मेरी पिकअप से टकरा गई।

पिकअप भी आगे जा रही ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। एएसआई ग्यारसी लाल ने बताया- हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई। घायलों का अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में श्रीगंगानगर निवासी कार ड्राइवर प्रभु (40), उसके पिता ओमप्रकाश (65) पुत्र हनुमान, ममेरा भाई बलबीर (45) पुत्र हनुमान की मौके पर ही मौत हो गई। कार ड्राइवर प्रभु का भतीजा प्रशांत (12) और पिकअप ड्राइवर करणी सिंह (32) घायल हो गए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago