महाराष्‍ट्र

महाराष्ट्र चुनाव- NCP अजित गुट की पहली लिस्ट:38 कैंडिडेट के नाम, बारामती से चुनाव लड़ेंगे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को NCP अजित पवार गुट ने पहली लिस्ट जारी की। इसमें 38 कैंडिडेट्स के नाम हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे। यह बारामती लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है।

बारामती लोकसभा सीट शरद पवार की पारंपरिक सीट रही है। यहां से इस बार उनकी बेटी सुप्रिया सुले जीती थीं। सुप्रिया ने लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था।

इससे पहले मंगलवार देर रात शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया है।

महायुति ने अब तक 182 नाम की घोषणा की है। इसमें भाजपा के 99, शिवसेना (शिंदे गुट) के 45 और अजित गुट के 38 कैंडिडेट के नाम शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना (शिंदे गुट), भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इन्कम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाने वाला पहला चुनाव CM एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी। भाजपा के समर्थन से वे मुख्यमंत्री बने। ऐसे में शिंदे के नेतृत्व में यह पहला विधानसभा चुनाव है।

जलगांव की एरंडोल सीट से मौजूदा विधायक चिमनराव पाटिल को मौका नहीं दिया है। उनकी जगह अमोल चिमनराव पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, अमरावती की दरियापुर विधानसभा सीट से अभिजीत अडसुल को उम्मीदवार बनाया गया है। आनंदराव अडसुल शिवसेना के पूर्व सांसद हैं। हालांकि, पहले ऐसी चर्चा थी कि यहां से भाजपा की नवनीत राणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

दो भाई मैदान में: मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से, जबकि उनके भाई किरण सामंत को राजापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। इस बीच, दिवंगत सेना विधायक अनिल बाबर के बेटे सुहास बाबर को खानापुर से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

भाजपा की लिस्ट में लोकसभा चुनाव हारे दो नेताओं को टिकट भाजपा ने 5 विधायकों के टिकट काटे हैं। लिस्ट में किसी मुस्लिम प्रत्याशी का नाम नहीं है। भाजपा ने मुंबई में 16 विधायकों में से 14 को दोबारा टिकट दिया है। 2019 में भाजपा का समर्थन करने वाले 3 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट मिला है।

मई महीने में लोकसभा चुनाव हारे दो नेताओं सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर विधानसभा और मिहिर कोटेचा को मुलुंड सीट से टिकट मिला है। इसके अलावा मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को बांद्रा पश्चिम से और उनके भाई विनोद शेलार को मलाड पश्चिम से टिकट मिला है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago