बीकानेर

व्यापारी से मांगी दस लाख रुपए की फिरौती:मोबाइल पर धमकाया; रुपए नहीं दिए तो बर्बाद कर देंगे, जान से मार देंगे

बीकानेर में एक व्यापारी से दस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। फिरौती की रकम नहीं देने पर व्यापारी को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला कोटगेट थाने में दर्ज किया गया है, जिसकी छानबीन अब की जा रही है।

सुदर्शना नगर में साई मंदिर के पास रहने वाले मनीष बादलानी के पास मंगलवार को दो अलग-अलग नंबर से कॉल आया। इस पर बात पूरी होती, इससे पहले कट हो गया। बाद में एक ऑडियो मैसेज दिया गया। जिसमें कहा गया कि दस लाख रुपए नहीं देने पर उसे बर्बाद कर दिया जाएगा और जान से मार दिया जाएगा। मनीष इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है, साथ ही पुलिस को ऑडियो मैसेज भी उपलब्ध करवाया गया है। ऑडियो मैसेज के बाद फिर से कॉल आया और ये ही धमकी दी गई है। इसकी रिकार्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।

मनीष सुदर्शना नगर में रहता है और उसकी फड़ बाजार में रुप चप्पल स्टोर के नाम से दुकान है। उससे दस लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले ने दो अलग अलग नंबरों का उपयोग किया है। पुलिस अब इन दोनों नंबरों के आधार पर ही बदमाश की तलाश कर रही है। फिलहाल मनीष की रिपोर्ट पर कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच थानाधिकारी मनोज शर्मा स्वयं कर रहे हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago