हिमाचल प्रदेश

कंगना ने एक्स पर शेयर कीं राजस्थान टूर की तस्वीरें:कहा- मेरे पूर्वज यहीं से थे, उदयपुर में कुलदेवी के दर्शन किए

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद व ऐक्ट्रैस कंगना रनौत ने राजस्थान टूर की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट से शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है कि परिवार के साथ वे राजस्थान में छुटि्टयां बिता रही हैं। राजस्थान वीरों की धरती है, यहां आकर हमेशा अच्छा लगता है।

कंगना ने चित्तौड़गढ़ के हल्दीघाटी स्थित म्यूजियम, चित्तौड़गढ़ फोर्ट, मीरा बाई मंदिर, पिछोली झील (उदयपुर) और श्रीनाथजी मंदिर (नाथद्वार, राजसमंद) की तस्वीरें साझा की हैं। एक्स पर उन्होंने लिखा- कृष्ण सिर्फ मथुरा में ही नहीं, नाथद्वारा में भी मिलेंगे।

नाथद्वारा में शुक्रवार को श्रीनाथजी के दर्शन किए

कंगना रनौत ने परिवार के साथ शुक्रवार को राजसमंद के नाथद्वारा पहुंचीं और भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए। उन्होंने कहा- श्रीनाथजी हमारे इष्ट देवता हैं। हम दर्शन कर मग्न हो गए। यहां जैसा कीर्तन होता है उतना मधुर शायद ही दुनिया में कुछ और है। हम दर्शन कर धन्य हो गए। मैं यही कहूंगी कि जीवन सफल करने के लिए दर्शन करना चाहिए। हम कृष्ण को नहीं चुनते, वे हमें चुनते हैं तब ऐसी कृपा होती है कि उनके दर्शन होते हैं।

उन्होंने यहां राजभोग झांकी के दर्शन किए। रनौत सड़क मार्ग से पुष्टिमार्ग की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा पहुंचीं थी। उन्होंने मंदिर के मोती महल दरवाजे से प्रवेश किया। रनौत के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। दर्शन के बाद रनौत महाप्रभुजी की बैठक पहुंची जहां मंदिर परंपरानुसार श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उन्हें उपरना ओढ़ाया और प्रसाद भेंट किया। इस दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण का जयकारा लगाया।

इसके बाद कंगना ने श्रीनाथजी मंदिर में नवनीत प्रियाजी के दर्शन किए। वे मोती महल दरवाजे पहुंचीं जहां उन्होंने पत्रकारों से बात की।

चित्तौड़गढ़ फोर्ट का गुरुवार को किया था दौरा

इससे पहले गुरुवार शाम कंगना ने चित्तौड़गढ़ का दौरा किया था। वे दुर्ग की सैर करने के लिए पहुंचीं थीं। सबसे पहले वे कुम्भा महल गईं। इसके बाद विजयस्तम्भ, गौमुख होते हुए मीरा मंदिर और कुंभ श्याम मंदिर गई। कंगना रनौत पिंक कलर के सलवार सूट में नजर आई। उनके साथ गार्ड और पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा।

HIndustan kee jaan

Share
Published by
HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago