चूरू

टीचर ने की नाबालिग से छेड़छाड़:हाथ पकड़कर ऑफिस में ले जाकर की अश्लील हरकत, जांच में जुटी पुलिस

चूरू शहर के एक निजी स्कूल टीचर के खिलाफ महिला थाने में 13 वर्षीय स्टूडेंट ने छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने बीएनएस और पोक्सो की धाराओं में टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि स्टूडेंट के साथ महिला थाने पहुंची उसकी मां ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसकी बेटी एक एकेडमी में अध्ययनरत है। इस स्कूल का टीचर उसकी बेटी के साथ कई दिनों से गंदी और गलत हरकतें कर रहा था। 19 अक्टूबर को स्कूल के टीचर ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ा और ऑफिस में ले जाकर गंदी हरकतें की। 20 अक्टूबर को उसकी बेटी घर पर अकेली कमरे में बैठकर रो रही थी। तब बार बार पूछने पर भी उसने बताने से मना किया। आश्वासन देने के बाद उसकी बेटी ने सारी बातें बता दी, लेकिन अगले दिन स्कूल जाने से मना कर दिया। तब स्टूडेंट की मां ने टीचर को स्कूल में जाकर उलाहना दिया तो उसने कहा कि जो मन में आए वह कर लेना। उस पर पहले से ही काफी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago