राजस्थान

राजस्थान में दीपावली तक सर्दी तेज नहीं होगी:दिन का तापमान बढ़ा, बाड़मेर में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

राजस्थान में इस सीजन दीपावली और उसके बाद यानी नवंबर के पहले सप्ताह तक तापमान सामान्य रहने की संभावना है। उत्तर भारत में नवंबर के पहले सप्ताह तक कोई स्ट्रांग वेस्टर्न डिर्स्टबेंस नहीं आने के कारण ऐसी स्थिति रहेगी। इस दौरान जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर समेत तमाम शहरों में दिन के तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

वर्तमान में एक कमजोर वेस्टर्न डिर्स्टबेंस उत्तर भारत पर एक्टिव है, जिसका असर गिलगित बाल्टिस्तान, कश्मीर, लद्दाख के ऊपर एरिया पर ही देखने को मिल रहा है। इस सिस्टम से उम्मीद थी कि राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी तेज होगी, लेकिन अब ऐसा होना फिर मुश्किल है।

दिन में चढ़ा तापमान, गर्मी बढ़ी

शुक्रवार को जयपुर, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, झुंझुनूं में दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। इससे इन शहरों में कल दिन में गर्मी थोड़ी ज्यादा रही। सबसे ज्यादा दिन का अधिकतम तापमान कल बाड़मेर में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस, झुंझुनूं में 35.9, जैसलमेर में 37.4, जोधपुर में 36.7, जालौर में 37.9 और हनुमानगढ़ में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

इन शहरों में रात में बढ़ी सर्दी

अलवर, भीलवाड़ा, कोटा, उदयपुर, सीकर, बारां, करौली में रात में ठंडक बढ़ गई, यहां न्यूनतम तापमान कल 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान सीकर में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उदयपुर में 18.4, सीकर के फतेहपुर में 16.3, बारां में 15.9, माउंट आबू में 16.4 और अजमेर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?

जयपुर मौसम केन्द्र ने राजस्थान में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन में तेज धूप रहने और रात में ठंडक रहने की संभावना है। वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago