कोटा

फैशन शो में उल्टा तिरंगा लगाया,सोनू निगम ने दी परफॉर्मेंस:निगम ने पकड़ी गलती, फिर हटाया; गाने के बीच स्टेज पर आया फैन, बाउंसर ने उतारा

कोटा दशहरा मेले में शुक्रवार शाम को फैशन शो और बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का लाइव कॉन्सर्ट हुआ। फैशन शो के दौरान बड़ी गलती देखने को मिली। बैकग्राउंड में तिरंगा उल्टा लगाया गया था। तिरंगे में हरा रंग सबसे ऊपर हरे रंग की पट्‌टी नजर आई। काफी देर तक उल्टे तिरंगे के सामने से ही मॉडल्स ने रैम्प वॉक किया।

निगम ने ये देखकर बैकग्राउंड एलईडी को बंद करवाया। वहीं सिने नाइट में सोनू निगम ने देशभक्ति गीत के साथ रोमांटिक गानों और हिप-हॉप गाने गाए। उन्होंने 2 दो घंटे तक नॉन स्टॉप परफॉर्मेंस दी। इस बीच उनका एक फैन भी स्टेज पर पहुंच गया। जिसे देखकर एक बारगी वे सकपका गए। मेले का समापन 28 अक्टूबर को होगा।

बैकग्राउंड में उल्टा लगाया गया तिरंगा कोटा दशहरा मेले में विजयश्री रंगमंच पर हर दिन अलग-अलग प्रोग्राम हो रहे है। शुक्रवार को मेन प्रोग्राम सिने नाइट का था, जिसमें सोनू निगम आए थे। इससे पहले शाम 7 बजे कुतुर इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान की ओर से फैशन शो किया गया था। फैशन शो तिरंगा थीम पर था। छोटे-बड़े मॉडल रैम्प पर आए। बैकग्राउंड में एलईडी में तिरंगा लगाया गया था लेकिन वह उल्टा लहराता नजर आया।

निगम स्टाफ ने पकड़ी गलती शो चल रहा था लेकिन किसी ने बैकग्राउंड में उल्टे तिरंगे की तरफ आयोजकों का ध्यान नहीं गया। तिरंगे में हरा रंग सबसे ऊपर और केसरिया सबसे नीचे था। जबकि तिरंगे में सबसे ऊपर केसरिया, फिर सफेद और सबसे नीचे हरा रंग होता है। सफेद रंग की पट्‌टी पर नीले रंग में अशोक चक्र बना होता है। काफी देर बाद निगम स्टाफ की नजर बैकग्राउंड पर गई। इसके बाद तुरंत एलईडी को बंद करवाया गया।

वंदेमातरम थीम पर शो का समापन शो में अलग-अलग 6 राउंड हुए। मॉडल्स ने खादी और कोटा डोरिया से बने परिधानों को पेश किया था। पहले राउंड में राजस्थानी पारंपरिक लहंगा शेरवानी का था। समापन राउंड वंदेमातरम थीम का था। इस थीम की शुरूआत होते ही पीछे बैकग्राउंड पर एलईडी में तिरंगा लहराया गया था।

गलती करने वाले को देंगे नोटिस मामले को लेकर मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने कहा-यह गलती तकनीकी वजह से हुई है। इस संबध में एक्शन भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एलईडी वाले ने अपने लैपटॉप से एलईडी पर तिरंगा सेट किया था। उसके लैपटॉप में तिरंगा सही था लेकिन एलईडी में उल्टा नजर आ रहा था। कारण जो भी रहा है, गलत तो गलत है। ऐसे में मेला अधिकारी और निगम अधिकारियों को एलईडी का काम देख रहे संबधित फर्म को नोटिस देने के लिए कहा है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago