कोटा

पंखे के कुंदे पर रस्सी डालकर झूला कोचिंग स्टूडेंट:हैंगिंग डिवाइस भी लगा था; पिता बोले- क्लास में एब्सेंट रहता था, शिकायत आती थी

कोटा में JEE की तैयारी कर रहे 16 के स्टूडेंट्स मयंक ने पंखे के कुंदे पर रस्सी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। कमरे में पंखे पर एंटी हैंगिंग डिवाइस भी लगा था। बिहार से उसके पिता शनिवार को कोटा पहुंचे तो बोले- अपनी इच्छा से ही 8 महीने पहले पढ़ने कोटा आया था। यहां पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल पाया। उसकी कोचिंग से भी मैसेज आते थे। कहते थे बच्चा एब्सेंट रहता है। बात करते तो कहता कि सेकेंड बैच में जाऊंगा।

मयंक सिंह 11वीं का छात्र था। कोचिंग छात्र विज्ञान नगर थाना क्षेत्र इलाके में रहता था।

विज्ञान नगर थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया परिजन आज बिहार से कोटा आ गए हैं। पोस्टमॉर्टम करवा कर बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया है। वह बिहार के लिए रवाना हो गए।

19 तारीख को हुई थी आखिरी बात

मयंक के पिता निलेश ने बताया कि आखिरी बार 19 तारीख को मयंक से बात हुई थी उसने बताया था कि हॉस्टल चेंज हो रहा है। सभी बच्चे दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट होने वाले हैं। पढ़ाई में मयंक अच्छा था। मैट्रिक में 70 प्रतिशत अंक हासिल किया था।

परिवार में इकलौता बेटा था। मयंक अपनी इच्छा से ही कोटा में पढ़ाई के लिए आया था। पर यहां पर पढ़ाई का प्रेशर नहीं झेल पाया। मयंक के कोचिंग से भी कॉल और मैसेज आते थे कि कोचिंग क्लास में एब्सेंट रहता था। बात करने पर बोलता था कि सेकेंड बैच में जाऊंगा। वह अपने दादाजी से ज्यादा बात करता था। पिता निलेश बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करते हैं।

कमरे में लगा था हैंगिंग डिवाइस

विज्ञान नगर थाना सीआई मुकेश मीणा ने बताया- स्टूडेंट बिहार के गांव मन्नार भीकमपुरा भटोली जिला वैशाली का रहने वाला था। कोटा में रोड नंबर 5 इलाके में वेलकम प्राइम हॉस्टल में रहता था। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब सुसाइड की सूचना मिली थी, इसके बाद मौके पर पहुंचे।

एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया- परिजनों ने हॉस्टल संचालक को फोन किया था। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो गेट बंद था।

आवाज देने पर भी नहीं खोला तो स्टाफ ने गेट तोड़ दिया। प्रथम दृष्टया सामने आया बच्चा खुद को पढ़ने में कमजोर मानता था। ये बात परिजनों को भी पता थी। उसकी अटेंडेंस भी कम थी। स्टूडेंट अपने दादा और पिता से ज्यादा बात करता था। सुसाइड नोट भी नहीं मिला परिजनों के आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। हॉस्टल के कमरे में हैंगिग डिवाइस लगा हुआ था। उसने पंखा लटकाने वाले कुंदे फांसी लगाई।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago