जयपुर

जहां LPG-टैंकर फटा वहां अब भी यू-टर्न ले रहे ट्रक:दूर से कट नजर ही नहीं आता; एक्सपर्ट बोले- चौड़ाई कम, रोड ब्लॉक कर देता है ट्रेलर

जयपुर में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट के 24 घंटे बाद भी हादसे वाली जगह हालात नहीं बदले हैं। ट्रक-टैंकर अब भी उसी खतरनाक तरीके से यू-टर्न ले रहे हैं और गाड़ियों के टकराने का खतरा बना हुआ है।

शनिवार (21 दिसंबर) सुबह 5.45 बजे दैनिक भास्कर रिपोर्टर रोड सेफ्टी एक्सपर्ट डॉ प्रेरणा अरोड़ा के साथ मौके पर पहुंचे। इसी समय ट्रक की टक्कर से टैंकर में ब्लास्ट हुआ था।

एक्सपर्ट के साथ 35 मिनट तक मौके पर रहे। उन्होंने जो खामियां सामने बताईं वो चौंकाने वाली थीं।

कट की भी जरूरत नहीं थी

रोड सेफ्टी एक्सपर्ट डॉ. प्रेरणा ने बताया- यहां पर इंजीनियरिंग में भारी कमी है। अगर, समय रहते सुधार नहीं किया गया तो यहां पर और बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। हाईवे पर एकाएक कट बनाने की जरूरत नहीं थी। रिंग रोड पर ही कर्व बना कर ट्रैफिक दूसरी ओर निकाला जा सकता था। चौराहे पर हाई मास्क लाइट नहीं लगी हुई है। दूर से पता नहीं चलता है कि आगे चौराहा आने वाला है।

सर्दी के दिनों में विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है। ऐसे में कट पर किसी भी प्रकार के रेडियम, रिफ्लेक्टर, सिग्नल, मार्कर नहीं हैं। बाहरी राज्यों से या दूसरे जिले से आने वाले वाहन चालक इस कट को दूर से देख ही नहीं पाते। इसलिए वह अपनी रफ्तार से इस पर निकलने लगते हैं और टर्न ले रहे वाहनों से टकरा जाते हैं।

ट्रक दोनों तरफ की रोड ब्लॉक कर देता है

वहीं चौराहे पर बनाए गए कट और रोड की चौड़ाई काफी कम है। इस में अगर कोई बड़ा ट्रक जैसे कंटेनर, गैस टैंकर निकल रहा है तो वह दोनों की ओर रोड ब्लॉक कर देता है। संभवतया हादसे की ये वजह हो सकती है। चौराहे के आसपास स्कूल, पेट्रोल पंप हैं उस के बाद भी किसी भी प्रकार का बोर्ड एनएचएआई ने मौके पर नहीं लगाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस कट पर पुलिसकर्मियों भी ड्यूटी रहती है, लेकिन वे केवल वीवीआई लोगों को निकालने का काम करते हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago