बीकानेर

कार-बस की टक्कर में पति-पत्नी की मौत:हरियाणा से बीकानेर आ रहे थे, कोहरे में आमने-सामने नहीं दिखे वाहन

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर कार-बस की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसा श्रीडूंगरगढ़ से करीब 22 किलोमीटर दूर बीकानेर की तरफ हुआ है। हादसा कोहरे के कारण होना माना जा रहा है।

हादसे में कार सवार अजय (30) पुत्र करतार सिंह और अजय की पत्नी ऋतु (28) की मौत हो गई है। वहीं अभिषेक (28) पुत्र सतवीर और उनकी पत्नी नचिता घायल हो गए। चारों हरियाणा के रहने वाले है और कार से बीकानेर आ रहे थे। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को मौके से हटाया।

ट्यूबवेल पर काम कर रहा युवक हॉस्पिटल लेकर गया झंझेऊ के पास हाइवे के पास ही काम कर रहे कृष्ण ने बताया उनका सोलर प्लांट व ट्यूबवेल है। वे ट्यूबवेल पर थे। आवाज सुनकर वे अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कार से लोगों को निकालकर अपनी कैंपर गाड़ी से हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

कोहरे में नजर नहीं आए वाहन कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से दोनों वाहन चालक को सामने वाला वाहन नजर नहीं आया। ऐसे में आमने-सामने टक्कर हो गई। वाहन दिखने पर किनारे करने का प्रयास भी किया लेकिन बस के कोने से कार टकरा गई।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

4 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

4 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

4 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

4 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

4 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

5 days ago