महाराष्‍ट्र

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 22 नाम:सिर्फ एक ही महिला को टिकट; पहली लिस्ट में 99 नाम थे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार शाम अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 22 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में 99 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अब तक 121 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है।

पार्टी की दूसरी लिस्ट में केवल एक महिला उम्मीदवार है। नासिक मध्य से पार्टी ने देवयानी सुहास फरांदे को टिकट दिया है। दूसरी लिस्ट एसटी की 3 और एससी की 2 सीटें हैं।

महायुति में शामिल भाजपा 121, शिवसेना शिंदे 35 और एनसीपी अजित 38 यानी 194 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित की अभी एक-एक लिस्ट जारी हुई है।

बीजेपी की पहली लिस्ट में 99 नाम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए थीं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया था।

लिस्ट में 79 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट मिला। सभी 10 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी चुनाव लड़ेंगे। 5 विधायकों के टिकट कटे हैं। सूची में किसी मुस्लिम प्रत्याशी का नाम नहीं था।

मुंबई में 16 विधायकों में से 14 को दोबारा टिकट दिया। 2019 में भाजपा का समर्थन करने वाले 3 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट मिला है। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से लड़ेंगे।

मई महीने में लोकसभा चुनाव हारे दो नेताओं सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर विधानसभा और मिहिर कोटेचा को मुलुंड सीट से टिकट मिला है। इसके अलावा मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को बांद्रा पश्चिम से और उनके भाई विनोद शेलार को मलाड पश्चिम से टिकट मिला है।

विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर कोलाबा से लड़ेंगे विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर कोलाबा से और नितेश राणे को कंकावली से चुनाव लड़ेंगे। नार्वेकर शिवसेना और NCP विधायकों की सदस्यता खत्म नहीं करने को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। नितेश राणे मुस्लिम विरोधी बयानों को लेकर विवादों में हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की सीट कराड दक्षिण से अतुल भोसले को और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज शिवेंद्रराजे भोसले को सातार से उम्मीदवार बनाया गया है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago