झुंझुनू

दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे ग्रामीण:निर्दोष लोगों को छोडने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, रविवार रात को पुलिस और ग्रामीण में हुआ था विवाद

सूरजगढ़ के परसा का बास में ग्रामीण और पुलिस में हुए विवाद को लेकर पुलिस थाने के सामने ग्रामीणां का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा पकड़े गए निर्दोष लोगों को छोड़ने व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इससे पहले पूरी रात ग्रामीण धरने पर डटे रहे।

धरने को संबोधित करते हुए चूरू जिले के बसपा जिलाध्यक्ष देईराम मेघवाल, कैलाश दास महाराज, राजेश कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता करने व गांव से निर्दोष लोगों को उठाकर थाने में लाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा निर्दोष लोगों को छोड़ने की मांग उठाई। बता दें कि रविवार की रात परसा का बास में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों का विवाद हो गया था। पुलिसकर्मियों पर पथराव कर पुलिस जीप के शीशे तोड़ दिए थे।

वहीं ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से अभद्रता की और गाड़ी को तेज स्पीड में रिवर्स दौड़ा कर तीन ग्रामीणों को चपेट में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित सात जनों को गिरफ्तार था।

इन मांगों को लेकर धरने बैठे

दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने

निर्दोष लोगां की रिहाई और आगे भी किसी निर्दोष पर कार्यवाही नहीं करने

थानाधिकारी का तबादला

दोषी पुलिसकर्मियों के मुकदमे की जांच जिले से बाहर निष्पक्ष अधिकारी से करवाने

पुलिस गाड़ी की टक्कर से घायल हुए लोगों अस्पताल से उठाने वाले पुलिसर्मियो के खिलाफ जांच करने सहित अन्य मांग की गई।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago