चूरू

नदी के पुल पर झूली राजस्थान रोडवेज की बस, :40 यात्रियों की सांसें अटकीं, दरवाजे तक हवा में थी; झुंझुनूं से दिल्ली जा रही थी

झुंझुनूं डिपो की राजस्थान रोडवेज बस शुक्रवार सुबह 10 बजे बेकाबू हो गई। बस का अगला हिस्सा नदी की पुलिया पर झूल गया। बस झुंझुनूं से दिल्ली जा रही थी। हादसा झुंझुनूं के बगड़ थाना इलाके के खुड़ाना गांव के पास काटली नदी पर बने पुल पर हुआ। बस में 40 यात्री सवार थे।

बस के ड्राइवर आशीष ने बताया- पुल पर चढ़ते ही बच्चों से भरा ऑटो सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। बस में महिला कंडक्टर विनोद कृष्णिया थीं, जिन्होंने यात्रियों को संभाला। पुल के किनारे पर बने डिवाइडर में बस का निचला हिस्सा फंसने से यह रुक गई और खाई में नहीं गिरी।

बगड़ थाना इंचार्ज हेमराज मीणा ने बताया- थाने में फोन से हादसे की सूचना मिली। बताया कि नदी एरिया में रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई है। जाप्ता लेकर मौके पर पहुंचे। यात्रियों बाहर आ चुके थे। सभी सकुशल थे। पुलिया पर बस फंसने से राहगीरों की भीड़ लग गई थी। दोनों तरफ जाम लग गया था। लोगों को मौके से हटाकर क्रेन से बस को निकाला।

ट्रैफिक इंचार्ज धन बहादुर सिंह ने बताया- बस का झुंझुनूं डिपो से दिल्ली रवाना होने का समय सुबह 8.20 का है। शुक्रवार को यह सुबह 9 बजे डिपो से रवाना हुई। पुलिया पर सामने स्कूल के बच्चों से भरा ऑटो आने के कारण बस बेकाबू होकर पहले पेड़ से टकराई फिर पुल पर लटक गई। किसी यात्री को चोट नहीं आई है। बस का नुकसान हुआ है।

झुंझुनूं रोडवेज डिपो के चीफ गणेश शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार- हादसे के 2 मिनट बाद ही रोडवेज प्रशासन को मौके पर भेजा और हादसे की जानकारी ली। साथ ही सभी सवारियों को उनके स्थान पर पहुंचने के लिए रोडवेज की दूसरी बस को रवाना किया गया।

कुछ यात्री खिड़की से कूदे

जानकारी के अनुसार- रोडवेज बस अगर 2 फीट और आगे बढ़ जाती तो 10 फीट गहरी खाई में जाकर गिरती। जैसे ही हादसा हुआ यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ड्राइवर-कंडक्टर ने यात्रियों को शांत कराया और भागदौड़ न करने की चेतावनी दी।

बस का गेट हवा में था, ऐसे में एक-एक यात्री को बस से सावधानी से बाहर निकाला गया। आपाधापी में कुछ यात्री खिड़कियों से सड़क पर कूद गए। सभी यात्रियों के बाहर आने के बाद ड्राइवर कंडक्टर बस से उतरे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 days ago