Uncategorized

शुभमन गिल पिंक बॉल से नेट्स करते दिखे:ऑस्ट्रेलिया PM 11 के खिलाफ मैच खेल सकते हैं; पर्थ में चोटिल हुए थे

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल अंगूठे की चोट से उबर गए हैं। वे शुक्रवार को कैनबरा में नेट्स करते देखे गए हैं। वे आकाश दीप और यश दयाल की बॉल खेल रहे थे। इससे पहले गिल ने थ्रो-डाउनर से प्रैक्टिस की।

25 साल के शुभमन गिल 30 नवंबर से प्रधानमंत्री इलेवन के साथ प्रैक्टिस मैच में खेलते नजर आ सकते हैं। वे पर्थ टेस्ट से पहले प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके अंगूठे में फ्रैक्चर था।

चोट के कारण छोड़ना पड़ा था पर्थ टेस्ट गिल को अंगूठे की चोट के कारण पर्थ टेस्ट छोड़ना पड़ा था। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया गया था, हालांकि पडिक्कल उस मौको को भुना नहीं सके थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में महज 25 रन बनाए थे। वे पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे।

पडिक्कल पर्थ टेस्ट की पहली पारी में शून्य पर आउट हुए। वे दूसरी पारी में 25 रन ही बना सके थे।

कप्तान रोहित के साथ करेंगे वापसी शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ एडिलेट टेस्ट में वापसी करेंगे। रोहित शर्मा पैटरनिटी लीव के कारण पर्थ टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे। वे 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने थे और इसी के चलते वे पहले टेस्ट मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

एडिलेड टेस्ट 6 दिसंबर से होगा, 30 नवंबर से प्रैक्टिस मैच भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल मैदान पर 6 दिसंबर से खेलना है। यह डे-नाइट मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाना है। इससे पहले दोनों टीमों 30 नवंबर से भारत और PM XI के बीच 2 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जाना है। प्रैक्टिस मैच भी पिंक बॉल से ही खेला जाना है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago