चूरू

गिरफ्तार हुआ चूरू में विदेशी लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी, पीड़िता के गर्भवती होने पर सामने आया था पूरा मामला

चूरू जिले में विदेशी लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद से वह फरार था। इस बीच पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी थी। शुक्रवार को आरोपी को चूरू रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उससे मामले के संबंध में पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ऐसे सामने आया था पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला बुधवार 27 नवंबर को सामने आया जब पीड़िता के पेट में अचानक दर्द होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता गर्भवती है। इसके बाद परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर लड़की ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शिकायत में आरोपी का नाम दिनेश उर्फ ​​कर्ण बहादुर बताया गया है, जो पीड़िता के घर आता-जाता था, क्योंकि वह पीड़िता के परिवार से परिचित था। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार 29 नवंबर को उसे चूरू रेलवे स्टेशन गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
नेपाल का रहने वाला है आरोपी


आरोपी नेपाल का रहने वाला है। पीड़िता भी नेपाल की रहने वाली है। पीड़िता का परिवार चूरू में किराए के मकान में रहता है। आरोपी और पीड़िता का परिवार एक दूसरे से परिचित है, इसलिए उसका पीड़िता के घर अक्सर आना-जाना था। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाया और उसके साथ गलत काम किया। शिकायत के मुताबिक आरोपी पीड़िता को करीब तीन से चार बार जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे धमकी दी कि वह ये बातें परिवार को न बताए वरना वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने डर के कारण करीब 5 महीने तक इस घटना को छुपाए रखा, लेकिन 27 नवंबर को जब पीड़िता के अचानक पेट में दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया और जांच में पता चला कि वह गर्भवती है तो मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago