चूरू

लोहिया कॉलेज में एबीवीपी छात्रों का प्रदर्शन:छात्रहित की मांगों को लेकर गेट पर जड़ा ताला, प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन

चूरू के लोहिया कॉलेज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार दोपहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला भी लगाया। विरोध प्रदर्शन के बाद एबीवीपी की ओर से कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में एबीवीपी के जिला संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने बताया कि कॉलेज में क्लासों की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जगह जगह लगे कचरे के ढेर को समय पर उठाया जाएं। कॉलेज में बंद पड़े वाचनालय को तुरन्त खोला जाए। कॉलेज में स्टूडेंट के लिए मीठे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

कॉलेज में विवेकानंद व सरस्वती वाटिका की साफ सफाई करवाकर वाटिका को सुव्यवस्थित की जाये। कॉलेज में बनाये गये टॉयलेट की समय पर सफाई करवाई जाए। कॉलेज में आचार्य व सहायक आचार्य को ड्यूटी टाइम में कॉलेज में उपस्थित रहने के लिए पाबंद किया जाए। कॉलेज में पार्क के पास बनी अवैध पार्किंग को हटाई जाए।

एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि अगर तीन दिन में उक्त समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चूरू में उग्र विरोध प्रदर्शन व आंदोलन किया जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इस मौके पर नीरज चौधरी, निखिल प्रजापत, विनोद मेघवाल, लोकेश ज्याणी, विवेक जांगिड़, किशन सैनी, विशाल सिंह पंवार, कुलदीप व दीप्ती आदि मौजूद थी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago