चूरू

सास बहू की हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास:2 लाख 11 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, धारदार हथियार से किए थे वार

चूरू जिला एवं सेशन कोर्ट ने गुरुवार को साल 2021 में सास-बहू की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दो लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। दोषियों ने दूधवाखारा थाना इलाके के गांव सहजूसर में 5 अक्टूबर 2021 को घर में सो रही रहीशा और यासमीन उर्फ आसमीन की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।

लोक अभियोजक रोशन सिंह राठौड़ ने बताया कि पांच अक्टूबर 2021 को दूधवाखारा थाने में सहजूसर निवासी बाबू खां ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई बुधे खां और उसका बेटा साजिद विदेश में रहते हैं। घर में बुधे खां और उसके बेटे साजिद की पत्नी रहती थी। चार अक्टूबर की रात करीब 10 और 11 बजे के बीच बुधे खां के घर से शोर सुनाई दिया। तब भागकर देखा तो रहीशा और आसमीन घर के कमरे में खून से लथपथ हालात में पड़ी थी। जिनके गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। आसमीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रहीशा तड़प रही थी। जिसकी अस्पताल लेकर जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर सहजूसर निवासी शाहरुख और राशिद उर्फ रसीद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शाहरुख और राशिद उर्फ रसीद को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया।

लोक अभियोजक रोशन सिंह राठौड़ ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में 22 गवाह और 83 दस्तावेज पेश किए गए। मामले में जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने शाहरुख और राशिद को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और दो लाख 11 हजार रुपए के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago