अजमेर

पीएम को मारने की साजिश रच रहा है मैनेजर:मुंबई पुलिस को युवक ने मैसेज किया; झारखंड में बम ब्लास्ट करना चाहता है

मैनेजर से झगड़ा होने पर कर्मचारी ने मुंबई पुलिस को धमकी भरा मैसेज भेजा। लिखा- कंपनी का मालिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने और झारखंड के धनबाद में बम ब्लास्ट कराने की साजिश रच रहा है। पुलिस ने पालनपुर स्थित एक कंपनी में काम करने वाले मिरजा मोहम्मद नदीम बेग को अजमेर रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एक कंपनी के मैनेजर से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह मैसेज भेजकर ट्रेन से झारखंड के धनबाद में अपने गांव भाग रहा था।

अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया-मुंबई पुलिस को संदिग्ध ने धमकी भरा मैसेज किया और उनकी सूचना पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। पूछताछ की जा रही है। मुंबई पुलिस को सूचना कर दी गई है। अजमेर पुलिस को मुंबई पुलिस से आरोपी की लोकेशन मिली थी।

ATS के ASP नरेन्द्रप्रताप सिंह ने बताया- आरोपी मिरजा बैग ने महाराष्ट्र के गाेवंडी थाने में वॉट्सऐप पर मैसेज किया और कहा कि कंपनी का मालिक जो धनबाद में हथियार की फैक्ट्री चलाता है। ट्रेन में बलास्ट और पीएम को मारने की साजिश रच रहा है। इस पर मुंबई पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर सूचना की। इसके बाद एटीएम, डीएसटी टीम ने क्लॉक टावर थाना पुलिस की टीम के साथ आरोपी को पकड़ा और क्लॉक टावर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मुंबई पुलिस को गुरुवार को मैसेज किया था कि गुजरात के पालनपुर में एक कंपनी है। यह भी पता चला कि आरोपी इसी कंपनी में काम करता था और मैनेजर से झगड़ा होने के बाद यह मैसेज किया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago