जैसलमेर

बीमा क्लेम के लिए रची खुद की मौत की साजिश:कर्जदारों से था परेशान; भिखारी का सिर कुचला, लाश के पास रखे अपने डॉक्युमेंट

कर्ज में दबे एक व्यक्ति ने बीमा क्लेम के लिए खुद की मौत की साजिश रची। उसने अपने दो साथियों को भी इसमें शामिल किया। आरोपी रामदेवरा (जैसलमेर) के एक भिखारी को गुजरात में नौकरी का झांसा देकर बांसवाड़ा लाए। यहां शराब पिलाकर सीमेंट से भरे ट्रेलर के टायरों के नीचे डाल दिया और उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया, ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके।

आरोपियों ने लाश के पास एक बैग छोड़ा, जिसमें साजिश रचने वाले के डॉक्युमेंट थे। पुलिस ने उनके आधार पर परिजनों को सूचना दी, लेकिन परिजनों ने लाश की पहचान नहीं की। इस पर पुलिस को शक हुआ तो जांच शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा कर साजिश में शामिल 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी फरार है। मामला बांसवाड़ा के सल्लोपाट थाना इलाके का है।

थाना इंचार्ज देवीलाल खटीक ने बताया- मर्डर और सबूत मिटाने के आरोप में गरदाना (चित्तौड़गढ़) निवासी दिव्यांग भैरूलाल और आकोला खुर्द (चित्तौड़गढ़) निवासी ट्रेलर ड्राइवर इब्राहिम खान को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी गुवारड़ी (अजमेर) का रहने वाला नरेंद्र सिंह रावत है, जो फरार है। उसकी तलाश में टीमें रवाना की गई है।

पुलिस ने भैरूलाल और ट्रेलर ड्राइवर इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी नरेंद्र सिंह अभी फरार है।

एसपी बोले- लाश का सिर बुरी तरह कुचला था बांसवाड़ा एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया- जिले के सल्लोपाट थाना इलाके में नेशनल हाईवे-56 (चित्तौड़गढ़-दाहोद) पर झेर बड़ी गांव में 1 दिसंबर की सुबह अज्ञात शव मिला था। व्यक्ति को भारी वाहन से कुचला गया था। लाश का सिर बुरी तरह कुचला गया था। चेहरे से पहचान कर पाना मुश्किल था। लाश के पास एक बैग था, जिसकी तलाशी में नरेंद्र सिंह रावत के डॉक्युमेंट मिले।

एसपी ने बताया- पुलिस ने डॉक्युमेंट के आधार पर नरेंद्र सिंह के परिजनों को बांसवाड़ा जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी बुलाया। परिजनों ने लाश को देखकर कहा कि यह नरेंद्र सिंह नहीं है। मृतक की पहचान नहीं होने पर 5 दिसंबर को नगर पालिका बांसवाड़ा के जरिए लाश का अंतिम संस्कार कर दिया।

जांच में हुआ साजिश का खुलासा हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया- पुलिस ने नरेंद्र सिंह की तलाश शुरू की। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस नरेंद्र सिंह के एक साथी पूर्व ड्राइवर भैरूलाल तक पहुंची। पहले तो भैरूलाल ने कहा कि वह नरेंद्र को ज्यादा नहीं जानता है। लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। भैरूलाल के बताने पर ट्रेलर ड्राइवर इब्राहिम खान को भी गिरफ्तार किया गया। भैरूलाल ने पुलिस को बताया कि जो लाश मिली वह नरेंद्र सिंह की नहीं थी। वह रामगंजमंडी (कोटा) का रहने वाला तूफान सिंह था, जो रामदेवरा में भीख मांगने वाला था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 days ago