चूरू

कार की टक्कर से नाबालिग छात्रा की मौत:बस से उतरकर रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा, मां और छोटा भाई भी था साथ

CHURU बस से उतरकर सड़क पार कर रही 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसी कार से घायल छात्रा को तारानगर के गवर्नमेंट अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में परिजन छात्रा को लेकर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। हादसा चूरू के दूधवाखारा थाना के गांव चलकोई बणिरोतान स्टैण्ड पर शनिवार दोपहर हुआ।

अस्पताल में मृतका के चाचा ने बताया कि संजोगता कंवर(15) शनिवार को अपनी मां के साथ छोटे भाई की तबीयत खराब होने पर चूरू में डॉक्टर को दिखाने के लिए आई थी। जहां से वापस अपने गांव गई। गांव के स्टैंड पर मां व भाई के साथ सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। उसी कार से संजोगता को घायल हालत में तारानगर के गवर्नमेंट अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज भी किया गया, लेकिन गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उसको चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।

चूरू लाने पर इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर ने संजोगता कंवर को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ हो गई। तीन बहन व एक भाई में संजोगता सबसे बड़ी थी। इसके पिता विदेश रहते हैं। यह गांव के ही स्कूल में पढ़ती थी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago