झुंझुनूं में बीती रात चालक ने ट्रक को दौड़कर शहर में जमकर उत्पात मचाया। शहर के तीन किलोमीटर एरिया में 10 से ज्यादा खंभे और बिजली के तार तोड़ दिए है। सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ कर ले गया।
इससे आधे शहर की करीब साढ़े 9 घंटे तक बिजली बाधित रही। इसके अलावा शुक्रवार को पूरे दिन शहर की इंटरनेट बंद रहा। घटना बीती रात 11 बजे के करीब की है।
करीब रात दो ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची। चालक ट्रक को लेकर फरार हो चुका था।
पुलिस ने बताया कि रात को ढाई बजे सूचना मिली थी कि एक ट्रक शहर के बीचों बीच उत्पात मचा रहा है। मौके पर पहुंचे तो चालक ट्रक लेकर फरार हो चुका था। शहर के एक नंबर रोड़ से गणेश मंदिर तक खंभे व बिजली के तार टूट गए है।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक 11 बजे के करीब झुंझुनूं शहर में घुसा था। रात करीब ढाई बजे ट्रक से शहर में उत्पात मचा रहा।
पुलिस के अनुसार ट्रक राजगढ़ की तरफ से आया था और सीकर की ओर जा रहा था।
सूत्रों की माने तो ट्रक चालक के पीछे पुलिस लगी हुई थी। पुलिस को आशंका थी कि ट्रक में कोई अवैध समान है। पुलिस बचने के लिए चालक ट्रक को शहर में ले गया।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…