चूरू

शादी का झांसा देकर गैंगरेप करने का आरोप:युवती की रिपोर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी रतनगढ़ पुलिस

चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर तीन लोगों के गैंगरेप का मामला दर्ज किया है।

युवती ने रिपोर्ट में बताया कि 28 नवम्बर की सुबह रतनगढ़ निवासी युवक सिलेंडर लेने के बहाने उसके घर आया। घर में अकेला देखकर युवक ने युवती को बस स्टैंड पर आने को कहा। बस स्टैंड पर युवक ने युवती को पांच सौ रूपए देते हुए संगम चैराहा से जयपुर की बस पकड़ कर जयपुर जाने के लिए कहा। इसके साथ ही कहा कि जयपुर में उसका दोस्त मिल जाएगा। उसके साथ चली जाना। शाम तक वह भी जयपुर पहुंचकर दोस्त के साले से उसकी शादी करवा देगा।

युवक ने युवती से कहा कि उसके दोस्त का साला बहुत पैसे वाला है। युवती के जयपुर पहुंचने पर दोस्त उसको लेने आ गया। 29 नवम्बर को युवक ने दोस्त ने उसको दो औरतों के साथ कुचामन भेज दिया। उसके बाद कुचामन से दोनों औरतों ने यह कहते हुए युवती को नागौर की बस में बैठा दिया कि नागौर में उनका आदमी उसे लेने आ जाएगा। मगर नागौर में युवती को कोई लेने नहीं आया। युवती के पास में रूपए नहीं होने के कारण वह नागौर में तीन दिन भूखी प्यासी घूमती रही।

चार दिसम्बर की सुबह सात बजे तीनों जानकार युवक आये। जो उसको बहला फुसला कर एक धर्मशाला में लेकर गये। जहां तीनों ने उसे नाश्ते में कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद तीनों युवकों ने उसके साथ रेप किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी युवती को दी। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर तीन जनों के खिलाफ गैंगरेप व विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच डीएसपी अनिल प्रजापत कर रहे हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago