भरतपुर

रिलायंस मॉल के अंदर कार घुसाने की कोशिश:भरतपुर में नशे में धुत कॉन्स्टेबल ने मचाया उत्पात; दौसा में है पोस्टेड, गिरफ्तार

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में राजस्थान पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने जमकर उत्पात मचाया। कॉन्स्टेबल ने बिजली घर स्थित रिलायंस मॉल के अंदर गाड़ी घुसाने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद मॉल के कर्मचारियों ने इसका वीडियो बना लिया। घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर ही मथुरा गेट थाना था। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कॉन्स्टेबल की गाड़ी को जब्त किया गया।

घटना देर रात करीब 10 बजे की है। दौसा में तैनात कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र सिंह नशे की हालत में अपनी गाड़ी को लेकर रिलायंस मॉल पहुंचा। जिसके बाद वह गाड़ी को मॉल के अंदर घुसाने की कोशिश करने लगा। मॉल के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद तुरंत मथुरा गेट पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। मथुरा गेट पुलिस ने कॉन्स्टेबल को मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी एक्ट) की धारा 185 में गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही कॉन्स्टेबल की कार को धारा 207 में जब्त किया गया।

मथुरा गेट थाना अधिकारी करण सिंह राठौड़ ने बताया – कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र निवासी पुष्प वाटिका कॉलोनी, भरतपुर का रहने वाला है। वह दौसा के कोषागार में गार्ड के रूप में तैनात है। रात को उसे मोटर व्हीकल एक्ट 185 में गिरफ्तार किया गया था। यह जमानती धारा है। इसलिए कॉन्स्टेबल की जमानत थाने से हो गई। वहीं कॉन्स्टेबल की कार अभी जब्त है। रिलायंस मॉल की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं दी है।

मेडिकल में शराब पीने की पुष्टी

SHO करण सिंह राठौड़ ने बताया कि रात को पुष्पेंद्र निवासी पुष्प वाटिका कॉलोनी भरतपुर का आरबीएम अस्पताल में मेडिकल करवाया गया था। जिसमें यह पता लगा कि पुष्पेंद्र ने शराब पी हुई थी। रात को ही पुष्पेंद्र के परिजन आ गए थे। वह उसकी जमानत करवाकर ले गए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago