सीकर पतंग लूटने के चक्कर में 7 साल का मासूम कार की चपेट में आ गया। कार की टक्कर से उछलकर पहले वह बोनट पर गिरा। फिर सड़क पर गिरा। इसके बाद घसीटता हुआ करीब 40 फीट दूर जाकर रुका। हादसे में मासूम के सिर में गंभीर चोट आई है।
घटना सीकर के लोसल थाना इलाके की 6 दिसंबर की शाम 4:39 बजे की है। बच्चे का जयपुर के SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। रविवार को घटना का CCTV फुटेज सामने आया।
SHO राकेश कुमार ने बताया- मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। घायल बच्चे का नाम शिवम बाकोलिया (7) पुत्र घासीराम निवासी वार्ड नंबर 10 है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
घर से 500 मीटर दूर हुआ हादसा फूफा श्रवण कुमार ने बताया- शिवम 6 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद दोस्तों के साथ पतंग उड़ाने चला गया था। घर से 500 मीटर दूर सड़क पर वह एक कटी हुई पतंग को लूटने के लिए दौड़ा था। वह आसमान की ओर देखते हुए दौड़ रहा था। इस दौरान वह कार से टकरा गया।
बच्चे के पिता दो साल से लापता
शिवम के फूफा श्रवण कुमार ने बताया- आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और उसे सीकर के SK अस्पताल ले गए। जहां से 7 दिसंबर को उसे जयपुर के SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। शिवम के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे उसे बोलने में तकलीफ हो रही है।उन्होंने बताया कि शिवम तीसरी कक्षा का स्टूडेंट है। उसका एक बड़ा और एक छोटा भाई है। पिता घासीराम करीब 2 साल से लापता हैं।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…