चूरू

4 साल के मासूम को कार ने मारी टक्कर, मौत:हादसे के बाद कार लेकर ड्राइवर हुआ फरार; पिता के साथ गांव के बस स्टैंड पर खड़ा था बच्चा

चूरू जिले में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 4 साल के मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार दोपहर 12 बजे बच्चे के पिता रामनिवास ब्राह्मण की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। हादसा रविवार सुबह सरदार शहर कस्बे के जेतासर गांव के बस स्टैंड पर हुआ है।

भानीपुरा थाने के एएसआई रामेश्वरलाल ने बताया- जेतासर निवासी रामनिवास ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, रामनिवास अपने 4 साल के बेटे हितेश के साथ गांव के बस स्टैंड पर गया था। रामनिवास सड़क किनारे खड़ा था और हितेश उसके आगे खड़ा था। इसी दौरान पल्लू की ओर से आई एक कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए हितेश को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद रामनिवास अपने घायल बेटे को लेकर सरदारशहर के राजकीय अस्पताल पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

इस घटना से जेतासर गांव में शोक की लहर है। मासूम की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से लापरवाह चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं भानीपुरा पुलिस ने रामनिवास की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार कार चालक की पहचान और उसे पकड़ने के प्रयास कर रही है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 days ago