झुंझुनू

अगले महीने से हाथों हाथ मिलेगा बिजली का बिल:मौके पर ही जमा करा सकेंगे उपभोक्ता, विशेष टीम का गठन किया

नए साल से उपभोक्ताओं को हाथों हाथ बिजली बिल दिया जाएगा। अगले महीने से अजमेर डिस्कॉम यूटिलिटी बिलिंग व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसमें उपभोक्ताओं को मौके पर ही मीटर रीडिंग की जांच कर तुरन्त बिल दिया जाएगा।

विद्युत निगम में वर्तमान में हर दो माह में बिल आते है, लेकिन इस व्यवस्था के तहत अब मासिक बिलिंग यानि की अब हर माह बिल मिलेंगे। उपभोक्ता अपनी इच्छा अनुसार तुरन्त मौके पर बिल भी जमा करा सकता है। इसकी रसीद भी उसे मौके पर ही बिजली कर्मी की ओर से दे दी जाएगी।

डिस्कॉम में बिलिंग व्यवस्था जनवरी माह से पूरी तरह से बदल जाएगी। विभाग की ओर से बिलिंग सिस्टम को पूरी तरह से परिवर्तित किए जाने की कवायद तेज कर दी गई। उपभोक्ताओं को ऑन द स्पॉट बिजली का बिल दिया जाएगा।

इस दौरान डिस्कॉम के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से पूरी कोशिश है कि इस व्यवस्था को हर हाल में जनवरी में पूरी तरह से लागू कर दिया जाए। डिस्कॉम की ओर से सर्किल के सभी डिवीजनों में 20-20 मशीनें दी जा रही है।

इसमें मोबाइल अलग से रहेगा। मोबाइल से मीटर रीडिंग की फोटो की जाएगी। डिवीजनवार मशीनों का काम भी चालू कर दिया है। शिविर में कार्मिकों को इसके बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है।

अब मशीन संचालन का प्रशिक्षण इसी माह अजमेर में आयोजित होने वाली कार्यशाला में दिया जाएगा।

अजमेर विद्युत वितरण निगम झुंझुनूं के अधीक्षण अभियंता महेश टिबड़ा नें बताया डिस्कॉम की ओर जनवरी माह में लागू होने जा रही व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

यह टीम इस पूरे सिस्टम एवं गतिविधियों पर निगरानी रखेगी। इसमें किसी भी प्रकार का परेशानी होने अथवा तकनीकी विसंगति आदि की स्थिति में टीम पहुंचकर वस्तु स्थिति देखेगी, जांचेंगी, फिर इसकी जानकारी मुख्यालय के अधिकारियों को देगी। उपभोक्ताओं को अब मौके पर ही मीटर रीडिंग की जांच कर तुरन्त बिल दिया जाएगा। वह मौके पर ही बिल जमा करा सकेंगे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago