बीकानेर

फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार:पुरानी रंजिश के चलते युवक पर गोलीबारी की थी, पुलिस ने कुछ घंटों में ही दबोचा

बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में कार में सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दो युवकों के अलावा भी तीन-चार आरोपियों की गिरफ्तारी अभी शेष है। पुलिस ने करीब आधा दर्जन युवकों को डिटेन करके पूछताछ की थी, जिसमें दो की गिरफ्तारी देर रात हुई। गिरफ्तारी में शहर के अधिकांश थानों की पुलिस ने जुट कर काम किया।

कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया- धोबी तलाई निवासी अनस पठान उम्र 19 साल और उसके परिवार की किशोर सिंह, चेतन सिंह उर्फ चिन्टु, सवाई सिंह उर्फ बाबुसिंह, सिकन्दर, नितिन गौड़ से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इन लोगों ने आपराधिक गिरोह बना रखा है। अनस के दादा पर पंद्रह जुलाई 2017 को जानलेवा हमला किया था। इन्हीं लोगों ने एक महीने पहले मारने का षड्यन्त्र बना लिया था। दस दिसम्बर को की दोपहर करीब चार बजे प्रार्थी और सोहेल अपने दोस्त की स्वीफ्ट गाड़ी मे बैठे थे। तभी चेतन उर्फ चिन्टु व तीन अन्य स्वीफ्ट गाडी को एक कैफे के सामने रोका। शर्मा कॉलोनी के पास स्थित इस कैफे पर मोटरसाईकिल पर दो युवक आए और फायरिंग करने लगे। ये युवक मुशरफ व बाबुसिंह उर्फ सवाई सिंह थे। सवाई सिंह उर्फ बाबुसिंह ने अनस व उसके साथी के ऊपर अन्धाधुन्ध फायर करना शुरु कर दिया। जिससे सोहिल के छाती पर गोली लग गई।

अंधाधुंध फायरिंग के इस मामले के बाद पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने टीम बनाकर बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस पर कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ ही देर में पांच-छह युवकों को दबोच लिया। सवाई सिंह उर्फ बाबूसिह पुत्र विजयसिह उम्र 26 साल निवासी भवानी होटल के पीछे धोबी तलाई व मुशरफ समेजा पुत्र मोहम्मद युनस समेजा उम्र 29 साल निवासी रानी बाजार को गिरफ्तार किया। इन दोनों से हथियार देने वाले का पता लगाया जा रहा है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago