चूरू

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:पिस्टल और दो कारतूस बरामद, आरोपी के पास नहीं मिला लाइसेंस

चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।

रतनगढ़ थाने के एसआई देवीसहाय ने बताया कि डीएसटी के सहयोग से गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच 11 पर एक युवक घूम रहा है। सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे। एनएच-11 पर जयपुर पुलिया के पास जांदवा निवासी अजय कुमार खीचड़ को रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास एक पिस्टल, दो कारतूस और मैगजीन मिली। आरोपी के पास हथियार संबंधित लाइसेंस नहीं होने पर अवैध हथियार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसआई देवीसहाय ने बताया कि अवैध हथियार के बारे में युवक कुछ नहीं बता सका। इसके चलते उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि युवक से हथियार के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। वह हथियार किस काम के लिए लाया और कहां से लाया था। इसके बारे में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी को गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 days ago