चूरू

लाठी-सरिए से शादी में गए युवक पर हमला:घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, पुराने विवाद को लेकर की मारपीट

चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी में गए युवक पर लाठी, पाइप और सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को लहूलुहान हालत में कोतवाली पुलिस ने अपनी जीप से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। झगड़े की सूचना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।

अस्पताल में घायल युवक शहर के वार्ड 25 निवासी न्यूम ने बताया कि गुरुवार रात वह रिलायंस मॉल के पीछे अपने दोस्त की शादी में गया था। तभी वहां इमरान थीम, महबूब थीम, आरिफ थीम, सोयल थीम, आबू, नदीम कुरैशी, मो. सलीम और मो. हुसैन ने उस पर लाठी, सरियों और पाइप से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने मारपीट और झगड़े की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने से एएसआई राजेश कुमार और हेड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद्र मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिस जवानों ने घायल युवक को कोतवाली थाने की जीप से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घायल युवक का इलाज किया। मारपीट और झगड़े की वजह एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago