जयपुर

कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम और तहसीलदार को मिलेंगे लैपटॉप:रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने 655 अधिकारियों की लिस्ट तैयार; जनता से जुड़े काम नहीं अटकेंगे

राजस्थान में अब भजनलाल सरकार रेवेन्यू का काम देखने वाले फील्ड अधिकारियों को लैपटॉप देगी। इसके तहत जिलों में कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार के अलावा सहायक कलेक्टर भी शामिल है। रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने पिछले दिनों एक आदेश जारी कर 655 अधिकारियों की सूची तैयार करके इसकी खरीद करने के लिए कहा है। इस व्यवस्था के शुरू होने से आमजन के रेवेन्यू से जुड़े कामों की पेंडेंसी जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दरअसल सरकार ने बजट में इस बार घोषणा की थी कि रेवेन्यू से संबंधित काम में शामिल फील्ड अधिकारियों को सरकार लैपटॉप देगी, ताकि काम में तेजी आए और लोगों के काम समय पर हो। ई-फाइलिंग सिस्टम शुरू होने के बाद लैपटॉप के जरिए अधिकारी घर पर भी अपने लंबित काम-काज का निस्तारण कर सके, इसके लिए सरकार ने ये घोषणा की थी।

अधिकांश काम ई-फाइलिंग के जरिए वर्तमान में कलेक्ट्रेट में काम करने वाले ये तमाम अधिकारी ज्यादातर काम ई-फाइलिंग के जरिए कर रहे है। इसमें नामांतरण खोलने, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र समेत अन्य कार्य भी ऑनलाइन ही किए जा रहे है। इन कामों की पेंडेंसी काफी लम्बी रहती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस व्यवस्था के शुरू होने से अधिकारी अवकाश के दिन या समय होने पर घर बैठे भी अपने लंबित कामों को कर सकेंगे।

655 अधिकारियों की सूची तैयार रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने पिछले दिनों एक आदेश जारी करके सभी जिलों के अधिकारियों को अपने-अपने यहां नियुक्त अधिकारियों के लिए लैपटॉप खरीद करने के लिए कहा है। एक लैपटॉप खरीद के लिए सरकार ने अधिकतम तापमान 75 हजार रुपए का बजट आवंटित किया है।

सबसे ज्यादा दौसा में प्रदेश के सभी 50 जिलों की जो सूची तैयार की है उसके तहत सबसे ज्यादा लैपटॉप दौसा जिले में खरीद किए जाएंगे। यहां कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य पदों पर 27 अधिकारी तैनात है, जिन्हें लैपटॉप दिए जाएंगे। इसी तरह सीकर में 22, उदयपुर में 20, जयपुर ग्रामीण में 24, चित्तौड़गढ़ में 21 अधिकारी है। इन लैपटॉप की खरीद स्थानीय स्तर पर ही की जाएगी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago