झालावाड़

बेकाबू स्कॉर्पियों खाई में गिरकर चकनाचूर,जयपुर से लौट रहे अकलेरा पालिकाध्यक्ष के बेटे की मौत, 3 साथी घायल

अकलेरा (झालावाड़) बेकाबू स्कॉर्पियो खाई में गिरकर चकनाचूर हो गई। हादसे में जयपुर से लौट रहे अकलेरा पालिकाध्यक्ष के बेटे की मौत हो गई, जबकि 3 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जयपुर से अकलेरा (झालावाड़) लौट रहे थे। हादसा झालावाड़ में NH-52 पर कलमंडी खुर्द के पास सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुआ।

अकलेरा सदर थाना के एएसआई श्यामसुंदर चौधरी ने बताया कि कमलेश मेघवाल नगरपालिका के काम से जयपुर गए थे। सोमवार सुबह 3 साथियों के साथ जब वह जयपुर से अकलेरा लौट रहे थे। इस दौरान कलमंडी खुर्द के पास सड़क पर मवेशी अचानक उनकी स्कॉर्पियो के सामने आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गई।

हादसे में स्कॉर्पियो के ड्राइवर राजेंद्र शर्मा, पालिकाध्यक्ष के बेटे कमलेश मेघवाल, मनोज शर्मा और पीयूष नामा घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कमलेश मेघवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राजेंद्र और मनोज को कोटा रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घायलों का उपचार जारी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago