जयपुर

जयपुर में 14 साल की लड़की ने किया सुसाइड:घर में फंदे से लटकी मिली, पिता का आरोप- झूठे इल्जाम लगाकर धमकाया था

जयपुर में 14 साल की लड़की के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। वह अपने घर पर फंदे से लटकी मिली। पिता का आरोप है कि एक लड़के के परिवार ने घर आकर झूठा इल्जाम लगाकर अकेली मिली बेटी को धमकाया था। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। शिवदासपुरा थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने लड़के व उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया- अचलपुरा शिवदासपुरा निवासी खुशी (14) पुत्री पुरण गवारिया ने सुसाइड किया है। मंगलवार दोपहर परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। पीछे से उसने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसकी चाची के घर लौटने पर वह फंदे से लटकी मिली। नाबालिग बेटी के सुसाइड की सूचना पर घर पहुंचे परिजनों ने शिवदासपुरा पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मौका-मुआवना कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

आहत होकर नाबालिग बेटी ने लगाया फंदा शिवदासपुरा थाने में खुशी के पिता पुरण गवरिया ने एक लड़के व उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पिता का आरोप है कि मंगलवार दोपहर को घर पर बेटी अकेली थी। इस दौरान आरोपी अपने परिवार के साथ घर आया था। घर आकर नाबालिग बेटी से मारपीट कर गाली-गलौज की। उनके बेटे के साथ रिलेशनशिप होने का झूठा इल्जाम लगाकर जान से मारने की धमकी दी। जिससे आहत होकर नाबालिग बेटी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago