चूरू

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 19725 किलो मिल्क पाउडर मिला, 44 हजार बच्चे होंगे लाभान्वित

चूरू

जिले के 1707 आंगनबाड़ी केंद्र में अब सप्ताह में तीन दिन तीन से छह साल के बच्चों को दूध पिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना के तहत शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया गया। इससे आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत तीन से छह वर्ष की उम्र के 44 हजार बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। जिले के सभी ब्लॉक में पहली खेप में रूप में शनिवार को 19725 किलो मिल्क पाउडर पहुंचा है।

विभाग के उप निदेशक डॉ. नरेंद्र शेखावत ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को तीन से छह वर्ष के बच्चों को दूध वितरण किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में मिल्क पाउडर के पैकेट का वितरण कर दिया है। प्रत्येक बच्चे को 10 ग्राम मिल्क पाउडर से बना 100 एमएल दूध वितरित किया जाएगा। दूध गर्म करने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलेंडर सहित अन्य सभी संसाधन उपलब्ध करवाए हैं। जहां एक ही कमरे में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहा है, वहां केंद्र के पास रहने वाली कर्मचारी के घर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया है। वो कर्मचारी अपने घर से दूध तैयार कर के लाएगी और बच्चों को वितरण किया जाएगा। सीडीपीओ सीमा गहलोत ने बताया कि जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों मंे तीन महीने स्टॉक उपलब्ध करवाया है। बच्चों की संख्या के हिसाब से सभी केंद्रों में मिल्क पाउडर के पैकेट दिए गए हैं। इन पैकेट को सूखे स्थान में रखने और इनकी पूरी तरह केयर करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह दूध सुबह से शाम तक काम नहीं आता। इसलिए केंद्र में जब बच्चे आएंगे, उनकी संख्या के हिसाब से आधा घंटे पहले पाउडर से दूध तैयार किया जाएगा और बच्चों को वितरित किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर केंद्र पर पांच बच्चे आए, तो पांच बच्चों के लिए ही दूध तैयार किया जाएगा। पाउडर से दूध तैयार कर बच्चों को वितरण के संबंध मंे महिला पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने अपने अधीनस्थ आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago