जयपुर में एक 14 महीने के बच्चे का उसका घर से किडनैप कर लिया। घटना शहर के खोह नागोरियान थाना इलाके में रात 12:45 बजे का है। घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया।
घटना के बाद सीसीटीवी खंगाले। इसमें किडनैपर बच्चे को गोद में उठाकर भागते हुए नजर आ रहा है। इन फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि खोह नागोरियान थाना इलाके के गंगा सागर कॉलोनी में अभिनव 14 माह के बच्चे के अपहरण की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रभाव से विशेष टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने घटना को लेकर परिवार से बात की जिस पर अभिनव की मां की ओर से कुछ जानकारी पुलिस को दी गई।
इस पर टीम ने काम करना शुरू कर दिया है। पीड़ित मां की ओर से दी गई शिकायत और प्रारंभिक तौर पर मिले इनपुट के बाद पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस का दावा है कि इस घटना को लेकर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…