Uncategorized

डॉक्टर से विवाद पर बंदूक लेकर पहुंचे नर्सिंगकर्मी:डॉक्टर ने नोटिस दिया था इसलिए थी नाराजगी, लोहारिया थाना में केस दर्ज, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

लोहारिया क्षेत्र के पालोदा स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारियों के बीच का विवाद सामने आया है। मामला इतना बढ़ गया की आपसी झगड़े के बाद नर्सिंग कर्मचारी बंदूक लेकर चिकित्सालय परिसर में पहुंच गया। गनीमत रही की डॉ. उस समय मौके पर नहीं मिला, जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई।

डॉ. की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इधर, गंभीर मामले को देखते हुए कलक्टर और एसपी ने भी जांच व कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार लोहारिया थाने में 36 वर्षीय अमरदीप नगर निवासी डॉ. हिमांशु पुत्र राधेश्याम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि वह 12 दिसंबर को ड्यूटी पर थे। इसी दौरान नर्सिंग कर्मचारी गुलाब कटारा और अभिषेक नितिन आए और अस्पताल परिसर में स्थिति धर्मशाला में कमरा आवंटन करने की एप्लीकेशन दी। इसे स्वीकार कर लिया और कमरा दिखाने के लिए ले गए। इस दौरान कमरे में पहुंचते ही डॉ. को दोनों नर्सिंग कर्मचारियों ने बंद कर लिया। इसके बाद विभागीय कार्य व दिशा-निर्देश दिए जाने को लेकर कहा कि लंबे समय से देख रहे हैं।

इस पर घबराए डॉ. ने कमरे का दरवाजा खोलने को कहा, जिस पर दोनों ने धमकाया। इसी दौरान एक अन्य डॉक्टर कुलदीप अस्पताल में आए। उन्होंने देखा कि कमरा अंदर से बंद कर रखा और अंदर से आवाज आ रही है। इस पर उन्होंने अस्पताल के अन्य कर्मचारियों को भी मौके पर बुला गया। इसके बाद कमरा खुलवाकर डॉक्टर को कमरे से छुड़वाया। आरोप है कि इस वारदात के समय दोनों कर्मचारी शराब के नशे में थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पीड़ित डॉक्टर की पत्नी भी डॉक्टर है और दोनों पालोदा में ही किराए का मकान लेकर रहते हैं।

नोटिस दिया यहां से खड़ा हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार दोनों नर्सिंग कर्मचारी अक्सर ड्यूटी से नदारद हो जाते थे। इसके आहत डॉक्टर हिमांशु ने प्रभारी होने के नाते दोनों को नोटिस दे दिया। यह नोटिस 2-3 दिसंबर को दिया गया। साथ ही इसका लिखित में जवाब भी लिया गया। इसके बाद से ही दोनों खफा थे। इस कारण वारदात को अंजाम दिया गया।

अगले दिन बंदूक लेकर पहुंच गए

रिपोर्ट में बताया गया है कि पीड़ित डॉक्टर 13 दिसंबर को इसकी शिकायत करने के लिए जिला कलक्टर और सीएनएबओ के पास गए। इधर, सूचना मिली कि दोनों आरोपी बंदूक लेकर अस्पताल पहुंचे। गनीमत रही कि इसी दौरान डॉ. हिमांशु उन्हें नहीं मिले।

पुलिस आरोपियों की तलाश में

आपसी विवाद के बाद बंदूक लेकर अस्पताल में जाना, बेहद रिस्की मामला है। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में गई थी पर वे मिला नहीं। यह भी जांच की जाएगी कि उसके पास बंदूक स्वयं की है या अवैध है, या फिर किसी और की है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago