जयपुर

जयपुर में ट्रोले ने युवक को रौंदा, मौत:रोड पार करते समय मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटते ले गया

जयपुर में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रोले के युवक को रौंदने से मौत हो गई। घर जाने के लिए रोड पार करते समय ट्रोले ने टक्कर मार दी। करीब 50 मीटर तक ट्रोला उन्हें अपने साथ घसीटते हुए ले गया। एक्सीडेंट थाना पुलिस (वेस्ट) ने शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों की मौजूदगी में शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

SHO (एक्सीडेंट वेस्ट) जयदेव सिंह ने बताया- हादसे में ताराचन्द शर्मा (45) पुत्र रामसहाय शर्मा निवासी फतेहपुरा बेगस बगरू की मौत हो गई। वह परिवार के साथ कालवाड़ रोड स्थित हनुमान वाटिका-ए गोकुलपुरा में रहते थे। वह कुकड़खेड़ा मंडी में काम करते थे। दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर जाने के लिए मंडी से पैदल निकले थे। मुरलीपुरा हाईवे पर हर्ष होटल के पास रोड पार कर रहे थे।

इसी दौरान ओवर स्पीड ट्रोले ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। ट्रोले के रौंदते हुए निकल जाने के चलते मौके पर ही ताराचन्द की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से ट्रोला लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर एक्सीडेंट थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने ट्रोले आर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago