चूरू

रामसरा गांव के पास से आम रास्ता खुलवाने की मांग:प्राईवेट बस यूनियन ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, चक्का जाम की चेतावनी

प्राइवेट बस यूनियन की ओर से रामसरा गांव के पास से वाहनों के लिए आम रास्ता खुलवाने की मांग की गई है। प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारियों ने इस मांग को लेकर गुरुवार दोपहर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में यूनियन के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह कस्वां ने बताया कि चूरू से वाया रामसरा से आम रास्ते जाने के लिए पहले भी ज्ञापन दे चुके है। पांच छह बार जिला कलेक्टर को अवगत भी करवा चुके है। इस आम रास्ते को खुलवाने के लिए भागीरथ ट्रैफिक फाउंडेशन की ओर से 12 नवंबर को पत्र लिखा गया।

फाउंडेशन की ओर से 29 नवंबर से तीन दिसम्बर तक धरना भी दिया गया, लेकिन उस आम रोड पर ऊंटवालिया चौराहा, खासोली चैराहा एवं रामसरा गांव में चूरू से प्रवेश रास्ते पर पत्थर एवं मिट्टी से रास्ता अवरूद्ध कर रखा है। जिससे यात्री वाहन, स्कूल बस, एम्बुलेंस एवं किसी भी प्रकार की गाड़ियां नहीं आ जा सकती है। यात्री बसों को रतननगर रास्ते से आना पड़ता है। जिससे 30-40 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। जिससे समय व धन का व्यय होता है।

यूनियन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्कूल बस द्वारा इतना लम्बा चक्कर लगाने पर बच्चों को दो-तीन घण्टे अतिरिक्त समय लगता है। बसें समय पर स्कूल नहीं आ सकती। अगर कल तक रास्ता नहीं खुलवाया जाता है तो यूनियन की ओर से आंदोलन कर बसों का चक्का जाम किया जाएगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago