चूरू

मरीज ले जा रही एंबुलेंस और कार में टक्कर:मरीज और कार सवार जीजा-साले की मौत, एंबुलेंस ड्राइवर समेत 4 घायल

churu निजी एंबुलेंस और कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस हार्ट के मरीज को लेकर सीकर जा रही थी। हादसे में हार्ट मरीज और कार सवार साले और जीजा की मौत हो गई। हादसा सुजानगढ़ में सालासर रोड पर लोढ़सर बस स्टैंड के पास गुरुवार देर रात करीब 11 बजे हुआ।

कार सवार दो लोग और एंबुलेंस में जा रहे मरीज की मौत

एएसआई तनसुखराम ने बताया- रतनगढ़ भानीधोरा निवासी कार ड्राइवर जाकिर(32) पुत्र रामु खान मिरासी अपनी बहन के यहां खुड़ी गांव गया था। वहां से वह अपनी दूसरी बहन के घर जीजा सलीम खान(60) पुत्र पन्ने खान के साथ उनके घर बालेरा जा रहा था। वहीं एंबुलेंस सुजानगढ़ निवासी एक हार्ट मरीज महावीर(60) पुत्र बेगराज को लेकर सीकर जा रही थी। महावीर को हार्ट अटैक आया था। महावीर के अलावा सुजानगढ़ निवासी एंबुलेंस ड्राइवर मनीष पुत्र राजेंद्र पारीक, महावीर का बेटा दिनेश, रिश्तेदार योगेश पुत्र रतनलाल शर्मा और कमल पुत्र सांवरमल शर्मा भी एंबुलेंस में सवार थे

सुजानगढ़ सालासर रोड पर लोढ़सर बस स्टैंड के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में कार ड्राइवर जाकिर की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा कार सवार सलीम खान, हार्ट पेशेंट महावीर, एम्बुलेंस ड्राइवर मनीष, योगेश, दिनेश, कमल घायल हो गए।

घायलों को ले जाया गया सीकर

हादसे की सूचना के बाद आबसर सरपंच गिरधारी लाल,टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सबसे पहले सुजानगढ़ अस्पताल ले जाया गया। साथ ही जाकिर के शव मोर्च्युरी में रखवाया गया। घायल महावीर, सलीम और एंबुलेंस ड्राइवर मनीष को सीकर रेफर कर दिया। जहां सलीम खान और महावीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वहीं घायलों का इलाज किया जा रहा है।

बता दें कि जाकिर टैक्सी चलाता था। वहीं सलीम ट्रक ड्राइवर था।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago