डीग

किडनैप लड़की का सुराग नहीं, आटा-साटा में हुई थी शादी:पिता ने कहा- आज गणित का पेपर; बेटी की जान को है खतरा

डीग के पहाड़ी थाना इलाके से कल शाम 4.30 बजे किडनैप हुई 10वीं छात्रा का अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। लड़की सोमवार को अर्धवार्षिक परीक्षा देकर स्कूल से निकली थी। रास्ते में ससुराल वालों ने बंदूक की नोक पर उसे किडनैप किया और बोलेरो कार में डालकर ले गए थे। लोगों ने बचाने की कोशिश की तो हवाई फायर भी किया था।

DSP गिर्राज मीणा ने बताया- लड़की की तलाश के लिए 3 टीमों का गठन किया गया। जगह-जगह दबिश दी जा रही है। नाबालिग छात्रा की शादी परिवार ने आटा-साटा प्रथा के तहत गोपालगढ़ (भरतपुर) की थी। ये तय हुआ था कि लड़की के ससुराल वाले लड़की के चाचा की शादी कराएंगे। चाचा की शादी नहीं कराने के कारण दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

पिता बोले- मेरी बेटी की जान को खतरा

मंगलवार को लड़की के पिता ने कहा- मैंने नाबालिग बेटी की शादी की थी। गौना तब करूंगा जब उसकी उम्र हो जाएगी। लड़की पढ़ रही है। कल वो एग्जाम देने गई तो ससुराल वाले फायरिंग कर बेटी को ले गए।पुलिस आरोपियों के घर ही नहीं जा रही है।

मेरी बेटी की जान को खतरा है। मुझे मेरी बेटी चाहिए। आज (मंगलवार) मेरी बेटी का गणित का पेपर 1 बजे से था। उसका भविष्य खराब हो जाएगा। या तो पुलिस मेरी बेटी को लाए। या फिर आरोपियों को हाजिर करे।

आटा-साटा में की थी बेटी की शादी

पहाड़ी थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले पिता ने सोमवार को अपहरण के बाद ससुराल वालों पर दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया था। आज कहा कि बेटी की शादी आटा-साटा में की थी। शादी के वक्त यह तय हुआ था कि उसके ससुराल वाले मेरे ममेरे भाई की शादी कराएंगे।

बेटी की शादी करने के बाद ससुराल वाले वादे से मुकर गए। इसके बाद मैं बेटी को घर ले आया। वह मेरे घर पर ही रह रही थी और पढ़ाई कर रही थी।

जानकारी के अनुसार- दोनों पक्षों में विवाद के कारण लड़की पिता के घर रह रही थी। गोपालगढ़ में वारदात के तीन दिन पहले से पंचायत चल रही थी, लेकिन उसमें सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद लड़की के पति और देवर ने साथियों के साथ मिलकर लड़की को किडनैप कर लिया।

सोमवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें एक बोलेरो स्कूल से एग्जाम देकर निकले छात्र-छात्राओं के पास आकर रुकती है। फिर दो लोग लड़की को जबरन उठाकर गाड़ी में डालकर ले जाते हैं। लड़की के पिता ने वारदात के बाद पहाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

HIndustan kee jaan

Share
Published by
HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago