Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दिल्ली और राजस्थान में विपक्ष अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहा है। जिस मुद्दे को लेकर आज यह लोग चल रहे है। इसे तो आजादी के बाद लेना चाहिए था। सीएम भजनलाल जयपुर में भारतीय जनता पार्टी ऑफिस में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा- 2014 के बाद पीएम मोदी ने गरीब कल्याण की परिभाषा को बदलने काम किया है। हमारी सरकार बाबा साहब के विजन पर ही काम कर रही है।

ढोंग कर रही कांग्रेस

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस आज ढोंग कर रही है। जबकि कांग्रेस ने बाबा साहब का मजाक बनाया, उनसे इस्तीफा लिया। मैं चाहता हूं कांग्रेस के नेता उस इस्तीफे को पेश करें। सभी को पता चले उसमें क्या लिखा गया था। इसके साथ ही जब बाबा साहब ने चुनाव लड़ा। तब भी कांग्रेस ने उनका विरोध किया।

सीएम ने कहा- नेहरू से लेकर संजय गांधी तक सभी के कितने स्मारक हैं, जिसने देश को संविधान दिया। कांग्रेस ने उन्हें क्या दिया। बाबा साहब को कांग्रेस ने इस्तीफे के लिए न सिर्फ मजबूर किया। बल्कि, सदन में उन्हें बोलने तक नहीं दिया था।

कांग्रेस ने बाबा साहब को नहीं दिया भारत रत्न

उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी इतने वक्त शासन में थी। बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। अटल जी की सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया। इसके बाद मोदी सरकार बाबा साहब की स्मृतियों को सहेज रही है। यहां तक बाबा साहब के एक भी स्मारक का निर्माण कांग्रेस ने नहीं किया। जबकि गांधी परिवार के नेताओं के नाम से स्मारक से लेकर सड़कों तक के नाम रखे गए हैं।

राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने जाती – धर्म और भ्रष्टाचार की राजनीति की है। संसद में राहुल गांधी ने सांसदों को धक्का देकर गिरा दिया। महिलाओं का अपमान किया। राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए। बाबा साहब देश के महा नायक हैं। कांग्रेस को उन्हें बीच में नहीं लाना चाहिए था।

उन्होंने कहा- कांग्रेस के नेता हमारे गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कभी देश के विकास की बात नहीं की। कांग्रेस बिना सत्ता के नहीं रह सकती है। कांग्रेस कैसे भी सत्ता हासिल करना चाहती है।

जनता देगी कांग्रेस को जवाब

सीएम ने कहा- वैसे भी कांग्रेस ने जैसे सत्ता का दुरुपयोग किया है। देश की जनता ने कांग्रेस को उसका जवाब दिया है। वर्तमान में भी जनता देख रही है। इसका भी जवाब कांग्रेस को आने वाले वक्त में जनता देगी। उन्होंने कहा- हमारी पार्टी बाबा साहब के बताए रास्ते पर चल रही है। पिछले एक साल में हमारी सरकार ने उसी दिशा में काम किया है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *