Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

जयपुर में कथित एक ज्योतिष दंपती ने युवती से मंगलसूत्र और हजारों रुपए ऐंठ लिए। पूजा-पाठ के बहाने दंपती ने युवती को उज्जैन बुलाया। मंगलसूत्र की पूजा के बहाने उतरवाकर उसे भी ले लिया।

हरमाड़ा थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ शनिवार को FIR दर्ज करवाई।

पुलिस ने बताया- जालसू खन्नीपुरा निवासी दिव्या यादव (26) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 28 अप्रैल को युवती दिव्या की मुलाकात चौमूं पुलिया पर ज्योतिष दंपती से हुई थी। बातचीत के दौरान दंपती ने बताया कि हम पूजा-पाठ करवाते हैं। किसी को कोई परेशानी हो तो उसकी परेशानी दूर करते हैं। घर पर पूजा-पाठ करवाने की कहने पर ज्योतिष दंपती ने समय मिलने पर आने की कहकर मोबाइल नंबर ले लिए। 13 मई को ज्योतिष दंपती ने कॉल कर उसके घर आने के बारे में बताया।

युवती का आरोप है कि मंगलसूत्र वापस मांगने पर दंपती ने धमकी भी दी।

पूजा के लिए बुलाया उज्जैन

कुछ समय बाद ज्योतिष दंपती युवती दिव्या के घर आए। बातचीत के दौरान दिव्या को बताया कि पूजा-पाठ आपके घर पर नहीं की जा सकती। किसी मंदिर में जाकर करनी पड़ेगी। श्रेष्ठ जगह बताते हुए उज्जैन में पूजा-पाठ करने के लिए कहा। इसके बाद 19 मई को ज्योतिष दंपती ने कॉल कर कहा कि पूजा-पाठ करने के लिए आज का दिन शुभ है। इस पर युवती दिव्या अपने भाई के साथ उज्जैन पहुंच गई।पूजा के लिए लिया मंगलसूत्र

पीड़िता ने बताया- ज्योतिष दंपति मुझे उज्जैन में पूजा-पाठ कराने के लिए मिल गए। बोले- हम इतनी बड़ी पूजा-पाठ नहीं करवाते हैं। हमारी परिचित पंडित से बात हो गई। वह आप की पूजा-पाठ करवा देंगे। पूजा-पाठ करने के 2100 रुपए लगेंगे। रुपए देने पर पंडित ने पूजा-पाठ करवाई। ज्योतिष दंपती ने कहा- मंगलसूत्र की भी पूजा-पाठ करनी पड़ेगी। मंगलसूत्र के साथ ही 20 हजार रुपए देकर जाओ। पूजा के बाद आपको अपना मंगलसूत्र वापस मिल जाएगा।

40 हजार रुपए करवाए ट्रांसफर

युवती दिव्या पूजा-पाठ के लिए मंगलसूत्र देकर वापस लौट आई। करीब 5 दिन बाद कॉल करने पर आरोपी ज्योतिष ने कहा- मंगलसूत्र की पूजा-पाठ करवाने में और रुपए लग गए, आप मुझे और रुपए भेजो। इस पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन करते हुए कुल 40 हजार रुपए दंपती को ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद कॉल कर मंगलसूत्र मांगने पर देने से उन्होंने मना कर दिया। धमकाया कि तुम्हारे पास क्या सबूत है कि हमें मंगलसूत्र दिया है। दोबारा कॉल किया तो धमकी दी कि जान से खत्म करवा देंगे। धोखे का अहसास होने पर पीड़िता ने ठग ज्योतिष दंपती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *