Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

कूरियर कंपनी की अमानत में सौंपे, 15 लाख रुपए और सोने के पार्सल के गबन का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकृत कर्मचारी की रिपोर्ट पर थाने में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

पुलिस के अनुसार महेंद्र मुलजीभाई प्रजापति निवासी राजकोट ने रिपोर्ट दी कि 19 जून को कंपनी ने अपने कर्मचारी वीराराम निवासी रेबारी वास, सिरोही को बीकानेर शाखा में पहुंचाने के लिए 15 लाख रुपए व एमएम गोल्ड सरदारशहर की तरफ से भेजा गया ज्वैलरी पार्सल अमानत के रूप में सौंपा था। आरोपी नकदी और ज्वैलरी पार्सल लेकर फरार हो गया।

रिपोर्ट में बताया कि घटना के बाद कंपनी के प्रतिनिधि आरोपी के घर पहुंचे, तो परिजनों ने रुपए और ज्वैलरी लौटाने का भरोसा दिया। बाद में आरोपी ने 11.50 लाख रुपए और ज्वैलरी पार्सल के पांच में से चार गोल्ड पीस वापस कर दिए। शेष 3.50 लाख रुपए व करीब 14 ग्राम वजन का एक गोल्ड पीस पांच दिन में लौटाने का आश्वासन दिया। रिपोर्ट में लिखा कि तय समय बाद भी आरोपी ने शेष नकदी और गोल्ड पीस वापस नहीं किया। अब आरोपी व उसके परिजन रुपए व ज्वैलरी लौटाने से इनकार कर रहे हैं और धमकियां भी दे रहे हैं।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *