Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों को वित्तपोषित करने वाली बैंक शाखाओं के अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला हुई।

उद्घाटन करते हुए आरबीआई जयपुर के उप महाप्रबंधक राव क्षितिजराज सिंह ने ऋण की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी बैंकर्स को प्रोत्साहित किया और राष्ट्रीय व राज्य अर्थव्यवस्था में शेखावटी क्षेत्र के योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान एमएसएमई संबंधी दिशा-निर्देशों, विभिन्न फिनटेक नवाचारों, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और व्यवहारिक पहलू आदि के बारे में जानकारी दी गई। जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया ने उद्योग से जुड़ी जानकारी व योजनाओं की जानकारी दी। सफल उद्यमियों ने अनुभव भी साझा किए।

इस मौके पर आरबीआई से सहायक महाप्रबंधक वीरेंद्र चारण, अग्रणी बैंक क्षेत्रीय प्रमुख हेमराज अग्रवाल, एसबीआई क्षेत्रीय प्रमुख योगेंद्र प्रसाद, राजस्थान ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय प्रमुख अनिल अग्रवाल, अग्रणी जिला प्रबंधक राहुल देवराव आदि मौजूद रहे।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *