Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू में दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद शाम करीब पांच बजे धूलभरी आंधी चली, जिसके बाद हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।

बारिश के बाद मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। पिछले एक सप्ताह से चूरू में गर्मी और उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे।

मंगलवार को चूरू में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी।

इस बारिश से किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई के लिए लाभ मिला है। क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसानों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही तो फसलों को पर्याप्त लाभ मिलेगा और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *