Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू-झुंझुनूं बाईपास पर गुरुवार को डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने फर्जी नंबर प्लेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही नंबर से संचालित तीन बसों को जब्त कर लिया। जांच में तीनों बसों पर एक ही नंबर अंकित मिला। इनमें एक बस निजी स्कूल से मिली, जबकि दो बसें सड़क पर संचालित हो रही थीं मामले में 15 से 20 लाख रुपए तक का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है। साथ ही बस मालिक के खिलाफ फर्जी दस्तावेज और फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज कराया जाएगा डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान तीन बसों पर एक ही नंबर प्लेट लगी मिली, जो फर्जी तरीके से उपयोग की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में मामला फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहनों के संचालन का पाया गया। इसके बाद तीनों बसों को तत्काल जब्त कर लिया गया।

स्कूल बस भी कार्रवाई की जद में

जब्त की गई बसों में एक निजी स्कूल से मिली, जबकि अन्य दो बसें सड़क पर चल रही थीं। मामले में मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

15–20 लाख तक जुर्माना, धोखाधड़ी का केस भी

डीटीओ के अनुसार, तीनों वाहनों पर कुल 15 से 20 लाख रुपए तक का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा बस मालिक के खिलाफ फर्जी दस्तावेज और फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया जाएगा।

अभियान रहेगा जारी

रोबिन सिंह ने कहा कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाना कानून का गंभीर उल्लंघन है। इससे अपराध या दुर्घटना की स्थिति में वाहन की पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।z

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *