Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

रतननगर थाना क्षेत्र में ढाढरिया चारणान गांव के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

रतननगर थाना के एएसआई कैलाशचंद मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान सारसर सरदारशहर निवासी राधेश्याम सुथार (41) के रूप में हुई है। राधेश्याम अपनी सास को चूरू के डीबी अस्पताल दिखाकर बाइक से वापस गांव लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

दूसरी बाइक पर सवार कल्याणपुरा बीदावतान निवासी नारायण सिंह (20) घायल हो गया। उसे मौके पर मौजूद सांवरमल और विक्रम ने अपनी गाड़ी से तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। घायल नारायण सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसकी सिटी स्कैन सहित अन्य जांचें कराई गईं।

सूचना मिलने पर रतननगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक राधेश्याम के शव को एंबुलेंस के माध्यम से रतननगर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *