Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने लैब असिस्टेंट एग्जाम-2018 में फर्जीवाड़े मामले में कैंडिडेट को बुधवार रात गिरफ्तार किया। एसओजी टीम काफी समय से फरार आरोपी संजय कुमार सैनी (28) पुत्र ओमप्रकाश सैनी निवासी खड़का कोलवा दौसा की तलाश कर रही थी।

आरोपी संजय ने OMR शीट में स्कैनिंग एजेंसी से कांट-छांट कराकर 43 अंक को 191 बनवाया था। इससे आरोपी संजय का चयन हो गया था। एसओजी टीम की ओर से फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया- प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2018 में चीटिंग मामले में आरोपी संजय को पकड़ा है। भर्ती परीक्षा में चीटिंग मामले को लेकर साल 2025 में एसओजी में प्रकरण दर्ज किया गया था।

एजेंसी के दो कर्मचारियों ने 27 कैंडिडेट की OMR शीट में किया बदलाव

एसओजी की जांच में सामने आया कि OMR शीट की स्कैनिंग करने वाली एजेंसी राभव लिमिटेड के कर्मचारी विनोद कुमार गौड़ और शादान खान ने 27 कैंडिडेट की OMR शीट में कांट-छांट कर बदलाव कर उन्हें चयनित करवाया था। एसओजी ने एजेंसी के कर्मचारी विनोद कुमार गौड़, शादान खान सहित कंपनी के कार्यकारी निदेशक रामप्रवेश सिंह के अलावा कैंडिडेट महेंद्र कुमार मीणा, देवेंद्र सिंह गुर्जर, विजय सिंह मीणा व पिंटू कुमार मीणा को गिरफ्तार किया गया।

फरार चल रहा था आरोपी

जांच में सामने आया कि आरोपी संजय कुमार सैनी के OMR स्कैनिंग में एजेंसी के कर्मचारियों ने 191 अंक दर्शाए थे। वहीं कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से दोबारा स्कैनिंग कराने पर आरोपी संजय के वास्तविक अंक 43 ही पाए गए। OMR शीट में हेराफेरी कर कंपनी की ओर से कैंडिडेट संजय कुमार सैनी का भी गलत चयन करवाया गया था। एसओजी टीम ने पिछले काफी समय से फरार संजय कुमार सैनी को दबिश देकर अरेस्ट किया।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *