Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

चूरू में गुरुवार रात करीब 9 बजे मौसम का मिजाज बदल गया। लगभग 20 मिनट तक हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 25.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।

आसमान में काली घटाएं छाने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हुई, जो जल्द ही तेज बारिश में बदल गई। इस बारिश के कारण शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चूरू के अलावा, जिले के रतननगर और तारानगर में भी गुरुवार रात को जमकर बादल बरसे, जिससे वहां भी लोगों को गर्मी से राहत मिली।

हालांकि महज 20 मिनट की इस तेज बारिश ने रतनगढ़ नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। शहर के तमाम निचले इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चूरू में भी नेचर पार्क के सामने बारिश का पानी एकत्रित हो गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार सुबह फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *